Skip to content
Utilities Point

Utilities Point

भारत सरकार द्वारा अधिकृत नागरिक सुविधा केन्द्र

  • उपयोगी जानकारियां
  • ऑनलाइन सेवाएं
    • डिजिटल सिग्नेचर
    • दस्तावेज़
    • अन्य सेवाएं
  • हमारे बारे में
    • सम्पर्क-सूत्र
    • डिलीवरी
    • धन वापसी नीति
    • नियम व शर्तें
    • गोपनीयता नीति
  • Toggle search form

वृद्धावस्‍था पेंशन

Posted on 6 जून 202113 अक्टूबर 2023 By Utilities Point

दिल्‍ली सरकार द्वारा एक पेंशन योजना चलाई जाती है, वरिष्‍ठ नागरिकों (Senior Citizens) को सम्‍मान से जीने का हक दिलाने के लिए यह एक वृद्धावस्‍था पेंशन (बुढापा पेंशन या बुजुर्ग पेंशन) योजना एक शानदार योजना है।

यह योजना किसके लिए है-

इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछेक शर्तें हैं-

  1. जिस दिन पेंशन का फार्म भर रहे हैं यानि apply कर रहे हैं, उस दिन जिनकी उम्र (आधार कार्ड के अनुसार) कम से कम 60 साल या उससे ज्‍यादा हो
  2. जिसकी पेंशन apply करना चाहते हैं, उसकी और उसके परिवार की कुल (पूरे साल की आमदनी) एक लाख रूपये या इससे कम हो
  3. जिस दिन पेंशन apply कर रहे हैं, उस दिन से कम से कम पांच साल पहले से दिल्‍ली में रह रहा/रही हो यानि उसके पास पिछले पांच साल से दिल्‍ली में रहने के कम से कम दो Proof हों

इसमें क्‍या लाभ मिलता है, और इसके लिये कैसे Apply करें

इस योजना के तहत बुजुर्गों को 2000 रूपया महीना के हिसाब से पेंशन मिलती है। हालांकि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति (एससी / एसटी) वाले लोगों को जाति का सर्टिफिकेट लगाने पर 2500 रूपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। इसी तरह सभी लोगों को उम्र बढ़ने पर यानि 70 साल की उम्र होने पर 2500 रूपये प्रतिमाह प्रेशन मिलती है। यह रकम बुजुर्गों को उनके उन बैंक खातों के जरिये मिलती है, जिसमें आधार कार्ड लिंक हो।

इस योजना का लाभ लेने के लिए Online Apply करना होता है, लेकिन यह फार्म हर समय भरा नहीं जाता है। सरकार जब कभी इसका फार्म भरवाती है, तभी भरा जा सकता है।

क्‍या क्‍या कागज चाहिए होंगे ?

  • जिसकी पेंशन Apply कर रहे हैं, उसके खुद के बैंक खाते की पासबुक
  • जिसकी पेंशन Apply कर रहे हैं, उसका आधार कार्ड
  • जिसकी पेंशन Apply कर रहे हैं, उसका पहचान पत्र
  • जिसकी पेंशन Apply कर रहे हैं, उसका फोटो (एक)
  • ध्‍यान देने की बात ये है कि अगर पांच साल से एक दिन भी कम पुराना Proof होगा, तो वह नहीं चलेगा
  • जिसकी पेंशन Apply कर रहे हैं, उसकी और उसके परिवार की एक साल की आमदनी (income) एक लाख रूपये से कम है, इस बात का Proof
  • अगर किसी के पास यह Proof न भी हो, तब भी apply किया जा सकता है, लेकिन ऐसी स्थिति में वह लिखित में देगा, कि उसके और उसके परिवार की कुल सालाना आमदनी एक लाख रूपये से कम है। लेकिन अगर कभी ये बात गलत साबित हुई, तो उस पर सरकार कार्रवाई कर सकती है।
  • जिसकी पेंशन Apply कर रहे हैं, उसके दिल्‍ली में रहने के आज की तारीख से पांच साल पुराने दो Proof

पुराने Proof क्‍या क्‍या हो सकते हैं

  • पुराना पहचान पत्र
  • पुराना बिजली, पानी या लैण्‍डलाइन टेलिफोन का बिल
  • गैस की पासबुक
  • पुराना राशन कार्ड
  • पुरानी बीमा पालिसी (बीमे की किश्‍त वाली रसीद नहीं चलेगी)
  • दिल्‍ली के किसी स्‍कूल या कॉलेज का पुराना Proof जिसमें applicant का नाम, पता और तारीख (तीनों) लिखी हो
  • अस्‍पताल की पुरानी पर्ची (Prescription Slip)
  • या कोई भी ऐसा सरकारी कागज, जिसमें अपका नाम भी लिखा हो, पता भी लिखा हो, और पुरानी तारीख भी लिखी हो
सामाजिक सुरक्षा योजनाएं Tags:age, delhi, government, govt, old, pension, दिल्ली सरकार, पेंशन, बुजुर्ग, बुढापा, वृद्धावस्था

पोस्ट नेविगेशन

Previous Post: पैन कार्ड क्या है, कैसे बनेगा
Next Post: विधवा पेंशन योजना

यह भी जानिए-

  • विकलांगता पेंशन सामाजिक सुरक्षा योजनाएं
  • तलाकशुदा महिला पेंशन सामाजिक सुरक्षा योजनाएं
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा
  • स्वास्थ्य बीमा (मेडिक्लेम)
  • डिजिटल सिग्‍नेचर (DSC)
  • आधार डेमोग्राफिक अपडेट
  • आधार बायोमेट्रिक अपडेट
  • आधार कार्ड में सुधार
  • NPS : सबके लिए पेंशन
  • PAN में सुधार कैसे करवाएं?
  • खोया PAN कैसे मिलेगा?
  • विकलांगता पेंशन
  • तलाकशुदा महिला पेंशन
  • विधवा आर्थिक सहायता
  • मोटर इन्श्यॉरेन्स (वाहन बीमा)
  • विधवा पेंशन योजना
  • वृद्धावस्‍था पेंशन
  • पैन कार्ड क्या है, कैसे बनेगा
  • डिजिटल सिग्नेचर
  • दस्तावेज़
  • बीमा
  • सामाजिक सुरक्षा योजनाएं

Copyright © 2026 Utilities Point.

Powered by PressBook News WordPress theme