अगर आधार कार्ड में डेमोग्राफिक अपडेट कराना हो तो क्या करें? आधार कार्ड में डेमोग्राफिक अपडेट कहां कराएं? आधार कार्ड में डेमोग्राफिक अपडेट कैसे कराया जा सकता है?
आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए सबसे पहले आपको यह मालूम होना चाहिए कि डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारियां किन्हें कहते हैं, और आपको अपने आधार कार्ड में किस तरह का सुधार या अपडेट कराना है? यह जानने समझने के लिए आप यहां क्लिक करके यह जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा, आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए, यहां क्लिक करें।
डेमोग्राफिक अपडेट
आपके आधार कार्ड में अगर आपका नाम सही से ना लिखा हो, जन्मतिथि अधूरी या गलत लिखी हो, आपका पता बदल गया हो, या आपको मोबाइल नंबर लिंक कराना अथवा बदलना हो, तो आपको अपने आधार कार्ड में डेमोग्राफिक अपडेट यानि डेमोग्राफिक सुधार कराने की जरूरत है। लेकिन आपके पास अपने आधार में डेमोग्राफिक अपडेट के लिए क्या क्या विकल्प उपलब्ध हैं, और आपके लिए कौनसी विधि ठीक रहेगी आइए इस पर विचार करते हैं।
पहला काम सबसे पहले
पहला काम, आपको मालूम होना चाहिए कि क्या आप के आधार कार्ड के साथ आपका मोबाइल लिंक है या नहीं? यह जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
लिंक है, उससे क्या?
अगर आपके आधार कार्ड के साथ, आपका मोबाइल लिंक है तो यह एक अच्छी खबर है, यानि आपको अपने आधार कार्ड में डेमोग्राफिक अपडेट कराने के लिए, आधार सेंटर पर जाना जरूरी नहीं है। आप खुद से अपने घर बैठे भी अपने आधार कार्ड में सुधार कर सकते हैं, बस आपके पास ऐसा कोई डॉक्यूमेंट होना चाहिए, जिससे कि यह साबित हो सके कि जो जानकारी आप अपने आधार कार्ड में अब लिखवाना चाहते हैं, वह सही है। इसके लिए यहां क्लिक करें।
अगर मोबाइल नंबर लिंक न हो तो?
तो भी चिंता की बात नहीं, बस आपको थोड़ी तकलीफ उठानी होगी और स्वयं चलकर आधार सेंटर तक जाना होगा। ध्यान दें कि सुधार के लिए आपको ऐसा कोई डॉक्यूमेंट (ओरिजनल) साथ ले जाना होगा, जिससे कि यह साबित हो सके कि जो जानकारी आप अपने आधार कार्ड में अब लिखवाना चाहते हैं, वह सही है।
हालांकि कुछ और तरीके भी हैं जिनके द्वारा बिना आधार सेंटर पर जाए भी आधार अपडेट किया जा सकता है, पर उसकी चर्चा अभी नहीं, क्योंकि वह सामान्य प्रक्रिया नहीं है। खैर… अपने आसपास के आधार सेंटर ढूंढने के लिए और आधार सेंटर पर पहुंचने से पहले, समय बुक कराने के लिए यहां क्लिक करें।
