Skip to content
Utilities Point

Utilities Point

भारत सरकार द्वारा अधिकृत नागरिक सुविधा केन्द्र

  • उपयोगी जानकारियां
  • ऑनलाइन सेवाएं
    • डिजिटल सिग्नेचर
    • दस्तावेज़
    • अन्य सेवाएं
  • हमारे बारे में
    • सम्पर्क-सूत्र
    • डिलीवरी
    • धन वापसी नीति
    • नियम व शर्तें
    • गोपनीयता नीति
  • Toggle search form

खोया PAN कैसे मिलेगा?

Posted on 18 जून 202118 फ़रवरी 2024 By Utilities Point

कभी-कभी ऐसा भी देखा गया है कि आपने पैन कार्ड apply किया, पर वो आपके पते पर किसी वजह से नहीं पहुंच सका। ऐसे में दुबारा पैन कार्ड प्राप्त करने के आपको क्या करना होगा? आइये जानते हैं-
ध्यान रखिये, ऐसी स्थिति में सबसे पहले आपको जो ध्यान रखना है, वो ये कि नया PAN कार्ड अप्लाई नहीं करना है।
अगर आपको पहली बार पैन कार्ड apply करने पर पैन नम्बर SMS या ई-मेल द्वारा मिल गया हो, तो बिना देर किए, duplicate PAN के लिए आवेदन कर दीजिए।

मैंने पहले पैन कार्ड apply किया था पर मुझे मिला नहीं, मुझे क्या करना होगा?

जो करना है वो ये, कि आपको PAN Center पर जाना है। वहां उन्हें बताना है कि पहले apply किया था, लेकिन मिला नहीं और आप PAN नम्बर नहीं जानते। आपको यह भी नहीं मालूम कि आपको PAN नम्बर जारी किया भी गया था या फिर नहीं।
PAN सेंटर पर मौजूद स्टाफ, आपसे पूछेगा कि पिछली बार पैन कार्ड आवेदन करते समय आपने क्या-क्या documents दिए थे? आप उन्हें सही-सही जानकारी दीजिये। ध्यान रहे अगर आप उन्हें सही जानकारी देंगे तभी वो आपको बता सकेंगे कि क्या आपको पहले पैन नम्बर जारी हुआ है या नहीं, और यह पता लगाया जाना बहुत जरूरी है। वहां मौजूद स्टाफ आपको पहले जारी किए गए पैन नम्बर का भी पता लगाएगा।
उसके बाद आप duplicate PAN Card apply कर सकेंगे।

ठीक है, पर इसके लिए मुझे क्या कागज़ लगाने पड़ेंगे?

इसके लिए आपको बिल्कुल वही कागज़ात लगाने पड़ेंगे, जो नया पैन कार्ड बनवाने के लिए लगाने पड़ते हैं। नया पैन कार्ड बनवाने के ललिए कौन कौन से कागज़ लगते हैं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करके पढ़ें।

दस्तावेज़ Tags:apply, duplicate, existing, find, get, lost, my, my pan, number, obtain, old, old pan, pan, pan number, retrieve, search, second, unknown, खोया, डुप्लीकेट, पैन

पोस्ट नेविगेशन

Previous Post: विकलांगता पेंशन
Next Post: PAN में सुधार कैसे करवाएं?

यह भी जानिए-

  • आधार डेमोग्राफिक अपडेट दस्तावेज़
  • आधार बायोमेट्रिक अपडेट दस्तावेज़
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा
  • स्वास्थ्य बीमा (मेडिक्लेम)
  • डिजिटल सिग्‍नेचर (DSC)
  • आधार डेमोग्राफिक अपडेट
  • आधार बायोमेट्रिक अपडेट
  • आधार कार्ड में सुधार
  • NPS : सबके लिए पेंशन
  • PAN में सुधार कैसे करवाएं?
  • खोया PAN कैसे मिलेगा?
  • विकलांगता पेंशन
  • तलाकशुदा महिला पेंशन
  • विधवा आर्थिक सहायता
  • मोटर इन्श्यॉरेन्स (वाहन बीमा)
  • विधवा पेंशन योजना
  • वृद्धावस्‍था पेंशन
  • पैन कार्ड क्या है, कैसे बनेगा
  • डिजिटल सिग्नेचर
  • दस्तावेज़
  • बीमा
  • सामाजिक सुरक्षा योजनाएं

Copyright © 2026 Utilities Point.

Powered by PressBook News WordPress theme