Skip to content
Utilities Point

Utilities Point

  • उपयोगी जानकारियां
  • ऑनलाइन सेवाएं
    • डिजिटल सिग्नेचर
    • दस्तावेज़
    • अन्य सेवाएं
  • हमारे बारे में
    • सम्पर्क-सूत्र
    • डिलीवरी
    • धन वापसी नीति
    • नियम व शर्तें
    • गोपनीयता नीति
  • Toggle search form

विकलांगता पेंशन

Posted on 6 जून 202113 अक्टूबर 2023 By Utilities Point

दिल्‍ली सरकार द्वारा विकलांग लोगों को पेंशन दिये जाने की व्‍यवस्‍था है, इस कैटेगरी में सरकार द्वारा आजकल रूo 2500/- महीने दी जाती है, हालांकि पिछले दिनों पेंशन की रकम बढाने की बात भी सुनने में आई थी, लेकिन अभी हम यही मानकर चलेंगे कि 2500 रूपये महीना पेंशन दी जाती है।

किसके लिए है?

जैसा कि नाम से ही पता लगता है कि यह पेंशन योजना उन लोगों के लिए है, जो कि स्‍थाई रूप से विकलांग हैं, लेकिन इस पेंशन योजना के लिए विकलांग उसे माना जायेगा जो व्‍यक्ति ये शर्तें पूरी करता हो-

    उस व्‍यक्ति का विकलांगता का सर्टिफिकेट (Handicap Certificate) या UDID कार्ड बना हुआ हो।
    डॉक्‍टरी रिकॉर्ड/सर्टिफिकेट के मुताबिक व्‍यक्ति की विकलांगता कम से कम 45% हो और स्‍थाई हो
    व्‍यक्ति के परिवार की कुल आय (सभी जरियों से और परिवार के सभी सदस्‍यों को मिलाकर) एक (वित्‍तीय) वर्ष यानि 01अप्रैल से 31मार्च तक के बीच रू. 1.00 लाख से कम हो।

क्‍या-क्‍या लगेगा ?

खास तौर पर तो इसमें विकलांगता का कोई सर्टिफिकेट या फिर UDID कार्ड लगेगा, लेकिन जरूरी डॉक्‍युमेंट्स की पूरी जानकारी ये रही-

    विकलांग व्‍यक्ति का आधार कार्ड
    बैंक की पासबुक
    विकलांग व्‍यक्ति का फोटो
    विकलांग व्‍यक्ति का चुनाव पहचान पत्र
    (कम से कम) पांच साल पुराना कोई प्रूफ
    विकलांगता का सर्टिफिकेट (Handicap Certificate)
    अगर विकलांग व्‍यक्ति अवयस्‍क हो, या मानसिक रूप से विकलांग हो तो उसके लिए पेंशन आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार भी लगेगा।
सामाजिक सुरक्षा योजनाएं Tags:delhi, divyang, government, govt, handicap, pension, दिल्ली सरकार, दिव्यांग, पेंशन, विकलांग

पोस्ट नेविगेशन

Previous Post: तलाकशुदा महिला पेंशन
Next Post: खोया PAN कैसे मिलेगा?

यह भी जानिए-

  • विधवा आर्थिक सहायता सामाजिक सुरक्षा योजनाएं
  • विधवा पेंशन योजना सामाजिक सुरक्षा योजनाएं
  • दिल्‍ली लक्ष्‍मी योजना
    दिल्‍ली लक्ष्‍मी योजना
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा
  • स्वास्थ्य बीमा (मेडिक्लेम)
  • डिजिटल सिग्‍नेचर (DSC)
  • आधार डेमोग्राफिक अपडेट
  • आधार बायोमेट्रिक अपडेट
  • आधार कार्ड में सुधार
  • NPS : सबके लिए पेंशन
  • PAN में सुधार कैसे करवाएं?
  • खोया PAN कैसे मिलेगा?
  • विकलांगता पेंशन
  • तलाकशुदा महिला पेंशन
  • विधवा आर्थिक सहायता
  • मोटर इन्श्यॉरेन्स (वाहन बीमा)
  • विधवा पेंशन योजना
  • वृद्धावस्‍था पेंशन
  • पैन कार्ड क्या है, कैसे बनेगा
  • डिजिटल सिग्नेचर
  • दस्तावेज़
  • बीमा
  • सरकारी स्कीम
  • सामाजिक सुरक्षा योजनाएं

Copyright © 2026 Utilities Point.

Powered by PressBook News WordPress theme