अगर आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट कराना हो, तो क्या करें ? आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट कहां कराएं ? आखिर आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट कैसे कराया जा सकता है ? देखिए आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए सबसे पहले आपको यह मालूम होना चाहिए कि डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारियां किन्हें कहते हैं, और आपको अपने आधार में किस तरह का सुधार / अपडेट कराना है ? यह जानने-समझने के लिए आप यहॉं क्लिक या टैप करके यह जानकारी ले सकते हैं।
बायोमेट्रिक अपडेट
यह तो आपको पता ही होगा कि इंसान की आंखों की पुतलियों के भीतर का डिजाइन, उंगलियों के निशान कभी भी बदलते नहीं हैं फिर भी बायोमेट्रिक जानकारी में अपडेट कराने की जरूरत भी पड़ जाती है। कभी उंगलियों के निशान घिस जाते हैं, कभी कुछ बीमारियों की वजह से निशान आते ही नहीं, कभी किसी दुर्घटना की वजह से भी अंग खोने की घटनाएं हो जाती हैं। इसके अलावा आजकल तो एक साल के बच्चों के भी आधार कार्ड बनते हैं, जिनके आधार बनाते समय, उन बच्चों के उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों के निशान नहीं लिए जाते, केवल फोटो ही आधार कार्ड में लिया जाता है। समय के साथ-साथ बच्चे का चेहरा तो बदलता ही है, साथ ही उंगलियों और पुतलियों के निशान भी आधार कार्ड में जोड़ने होते हैं। इस तरह कई कारणों से बायोमेट्रिक डाटा में सुधार / अपडेट कराना पड़ता है।
ध्यान देने की बात यह है कि बच्चे की उम्र 5 वर्ष (एक दिन भी कम नहीं) पूरे हो जाने पर, 15 वर्ष की उम्र (से एक दिन पहले तक) होने तक बायोमेट्रिक अपडेट हरेक आधार सेंटर पर बिल्कुल मुफ्त में किया जाता है, हालांकि अगर आपकी उम्र इससे (एक दिन भी) ज्यादा है, तो बायोमेट्रिक अपडेट के लिए (चाहे डेमोग्राफिक अपडेट करा रहे हों, या न करा रहे हों) हरेक बार 100 रूपये फीस देनी होगी।
आधार सेंटर पर जाने से पहले ही समय लेने यानि appointment बुक करने और सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेंटरों पर आधार करेक्शन के लिए यहॉं क्लिक करें।
