Skip to content
Utilities Point

Utilities Point

भारत सरकार द्वारा अधिकृत नागरिक सुविधा केन्द्र

  • उपयोगी जानकारियां
  • ऑनलाइन सेवाएं
    • डिजिटल सिग्नेचर
    • दस्तावेज़
    • अन्य सेवाएं
  • हमारे बारे में
    • सम्पर्क-सूत्र
    • डिलीवरी
    • धन वापसी नीति
    • नियम व शर्तें
    • गोपनीयता नीति
  • Toggle search form

आधार कार्ड में सुधार

Posted on 18 दिसम्बर 202227 फ़रवरी 2024 By Utilities Point

कभी आधार कार्ड में सुधार कराने की जरूरत महसूस हो तो कैसे कराएं, पहले तो बहुत लोग थे आधार कार्ड में सुधार करने वाले! पर वे लोग अब नहीं दिखते। फिर आधार कार्ड में सुधार कैसे करवाएं?

इस श्रृंखला में हम आपको आधार कार्ड में सुधार कराने के बारे में जानकारी देंगे। आधार कार्ड में सुधार कराने से पहले यह समझना जरूरी है कि आधार कार्ड में क्‍या सुधार कराने हैं।

देखिए आधार कार्ड में हमारी कई जानकारियॉं होती हैं। जैसे- नाम, जन्‍मतिथि, लिंग, फोटो, पिता/पति का नाम, पता, मोबाइल नम्‍बर, ई-मेल आईडी, रेटीना स्‍कैन की जानकारी और उंगलियों (व अंगूठों) के निशानों की जानकारी। इन जानकारियों को हम अलग अलग हिस्‍सों में बांट लें, तो समझना थोड़ा आसान हो जाएगा।

आंखों की पुतलियों और उंगलियों के निशान वाली जानकारी जो हमें आधार कार्ड पर छपी हुई नहीं मिलती, इस जानकारी को बायोमेट्रिक जानकारी कहा जाता है। बाकी सभी जानकारियों को डेमोग्राफिक जानकारी कहा जाता है।

बायोमेट्रिक

यह तो आप समझते ही हैं कि बायोमेट्रिक जानकारी केवल आधार सेंटर पर जाकर ही अपडेट / दुरूस्‍त की जा सकती है। जी हॉं, चौंकिए मत! बायोमेट्रिक जानकारी भी अपडेट कराने की जरूरत पड़ सकती है। जैसे कि – बच्‍चा जब बड़ा हो रहा होता है, उसकी उंगलियों के निशान आदि अपडेट करने की जरूरत पड़ती है। पॉंच साल से कम उम्र के बच्‍चों के आधार कार्ड बनाते समय तो बायोमेट्रिक जानकारियां ली ही नहीं जातीं, इसलिए भी पॉंच साल की उम्र होने पर आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी होता है। इसके अलावा बुजुर्ग हो जाने पर भी कभी कभी उंगलियों के निशान घिसने लगते हैं, या मिटने लगते हैं। भगवान न करें कभी दुर्घटना के कारण भी बायोमेट्रिक अपडेट कराने की जरूरत पड़ सकती है। इस बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें।

डेमोग्राफिक

हो सकता है कि आधार कार्ड में आपका नाम गलत तरह से लिखा गया हो, या आपकी जन्‍मतिथि गलत लिखी हो, या पूरी जन्‍मतिथि न लिखी हो, कोई और गलती भी हो सकती है, यह भी हो सकता है कि आपका पता अब बदल गया हो। इस बारे में और जानने समझने के लिए यहां क्लिक करें।

खैर… कारण चाहे जो भी हो, आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए अगर आपको आधार सेंटर जाना पड़ ही रहा है, तो इसके लिए ऑनलाइन Appointment Book करानी पड़ेगी, मतलब पहले से समय लेना पड़ेगा।

दस्तावेज़ Tags:aadhaar, adhar, citizen bureau near me, citizen information services, correction, csc, csc bc point, csc center near me, csc information, csc paypoint, csc utilities, update, updation, अपडेट, आधार में सुधार, करेक्‍शन, डेमोग्राफिक, बायोमेट्रिक, सुधार

पोस्ट नेविगेशन

Previous Post: NPS : सबके लिए पेंशन
Next Post: आधार बायोमेट्रिक अपडेट

यह भी जानिए-

  • खोया PAN कैसे मिलेगा? दस्तावेज़
  • आधार डेमोग्राफिक अपडेट दस्तावेज़
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा
  • स्वास्थ्य बीमा (मेडिक्लेम)
  • डिजिटल सिग्‍नेचर (DSC)
  • आधार डेमोग्राफिक अपडेट
  • आधार बायोमेट्रिक अपडेट
  • आधार कार्ड में सुधार
  • NPS : सबके लिए पेंशन
  • PAN में सुधार कैसे करवाएं?
  • खोया PAN कैसे मिलेगा?
  • विकलांगता पेंशन
  • तलाकशुदा महिला पेंशन
  • विधवा आर्थिक सहायता
  • मोटर इन्श्यॉरेन्स (वाहन बीमा)
  • विधवा पेंशन योजना
  • वृद्धावस्‍था पेंशन
  • पैन कार्ड क्या है, कैसे बनेगा
  • डिजिटल सिग्नेचर
  • दस्तावेज़
  • बीमा
  • सामाजिक सुरक्षा योजनाएं

Copyright © 2026 Utilities Point.

Powered by PressBook News WordPress theme