दिल्ली सरकार द्वारा एक पेंशन योजना चलाई जाती है, वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) को सम्मान से जीने का हक दिलाने के लिए यह एक वृद्धावस्था पेंशन (बुढापा पेंशन या बुजुर्ग पेंशन) योजना एक शानदार योजना है।
यह योजना किसके लिए है-
इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछेक शर्तें हैं-
- जिस दिन पेंशन का फार्म भर रहे हैं यानि apply कर रहे हैं, उस दिन जिनकी उम्र (आधार कार्ड के अनुसार) कम से कम 60 साल या उससे ज्यादा हो
- जिसकी पेंशन apply करना चाहते हैं, उसकी और उसके परिवार की कुल (पूरे साल की आमदनी) एक लाख रूपये या इससे कम हो
- जिस दिन पेंशन apply कर रहे हैं, उस दिन से कम से कम पांच साल पहले से दिल्ली में रह रहा/रही हो यानि उसके पास पिछले पांच साल से दिल्ली में रहने के कम से कम दो Proof हों
इसमें क्या लाभ मिलता है, और इसके लिये कैसे Apply करें
इस योजना के तहत बुजुर्गों को 2000 रूपया महीना के हिसाब से पेंशन मिलती है। हालांकि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति (एससी / एसटी) वाले लोगों को जाति का सर्टिफिकेट लगाने पर 2500 रूपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। इसी तरह सभी लोगों को उम्र बढ़ने पर यानि 70 साल की उम्र होने पर 2500 रूपये प्रतिमाह प्रेशन मिलती है। यह रकम बुजुर्गों को उनके उन बैंक खातों के जरिये मिलती है, जिसमें आधार कार्ड लिंक हो।
इस योजना का लाभ लेने के लिए Online Apply करना होता है, लेकिन यह फार्म हर समय भरा नहीं जाता है। सरकार जब कभी इसका फार्म भरवाती है, तभी भरा जा सकता है।
क्या क्या कागज चाहिए होंगे ?
- जिसकी पेंशन Apply कर रहे हैं, उसके खुद के बैंक खाते की पासबुक
- जिसकी पेंशन Apply कर रहे हैं, उसका आधार कार्ड
- जिसकी पेंशन Apply कर रहे हैं, उसका पहचान पत्र
- जिसकी पेंशन Apply कर रहे हैं, उसका फोटो (एक)
- ध्यान देने की बात ये है कि अगर पांच साल से एक दिन भी कम पुराना Proof होगा, तो वह नहीं चलेगा
- जिसकी पेंशन Apply कर रहे हैं, उसकी और उसके परिवार की एक साल की आमदनी (income) एक लाख रूपये से कम है, इस बात का Proof
- अगर किसी के पास यह Proof न भी हो, तब भी apply किया जा सकता है, लेकिन ऐसी स्थिति में वह लिखित में देगा, कि उसके और उसके परिवार की कुल सालाना आमदनी एक लाख रूपये से कम है। लेकिन अगर कभी ये बात गलत साबित हुई, तो उस पर सरकार कार्रवाई कर सकती है।
- जिसकी पेंशन Apply कर रहे हैं, उसके दिल्ली में रहने के आज की तारीख से पांच साल पुराने दो Proof
पुराने Proof क्या क्या हो सकते हैं
- पुराना पहचान पत्र
- पुराना बिजली, पानी या लैण्डलाइन टेलिफोन का बिल
- गैस की पासबुक
- पुराना राशन कार्ड
- पुरानी बीमा पालिसी (बीमे की किश्त वाली रसीद नहीं चलेगी)
- दिल्ली के किसी स्कूल या कॉलेज का पुराना Proof जिसमें applicant का नाम, पता और तारीख (तीनों) लिखी हो
- अस्पताल की पुरानी पर्ची (Prescription Slip)
- या कोई भी ऐसा सरकारी कागज, जिसमें अपका नाम भी लिखा हो, पता भी लिखा हो, और पुरानी तारीख भी लिखी हो
