भारत सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्रालय व राष्ट्रीय ई-गवर्नेन्स खण्ड के तत्वावधान में विशेष उद्देशीय वाहक (Special purpose Vehicle) के रूप में देशभर में लाखों (लगभग 4 लाख) कॉमन सर्विसेज सेंटर (नागरिक सुविधा केन्द्र) स्थापित किये गये हैं, जिन्हें PPP (Public Private Partnership) मॉडल पर चलाया जाना स्वीकृत किया गया है।
इन्हीं नागरिक सुविधा केन्द्रों की श्रंखला में CSC – Utilities Point कार्यरत है, जो कि देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर पश्चिमी जिले में भौतिक रूप से कार्यरत है, तथा अंतरजाल (internet) पर https://utilitiespoint.com के रूप में उपस्थित है। सम्पर्क जानकारी के लिए यहॉं क्लिक करें।
CSC – Utilities Point [ जिसे Utilities Point भी लिखा गया है ] पर अनेकों सरकारी व गैर-सरकारी सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनमें से कुछ सेवाएं नागरिकों को अंतरजाल के माध्यम से ऑनलाइन घर बैठे ही उपलब्ध कराई जाती हैं, जबकि शेष सेवाओं का लाभ भौतिक रूप से उपस्थित होकर लिया जा सकता है।
